Ambedkar Nagar News: बालेडीहा में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 26 -- Ambedkar Nagar News: भीटी, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उमरावा के बालेडीहा में दो सगे भाईयो के बीच जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल रेशमा पत्नी मुर्तुजा तथा आजाद पुत्र मुर्तजा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रभारी निरीक्षक भीटी कृष्ण बली सिंह ने बताया कि दो भाइयों में मारपीट हुई है। घटना के कारणों की जांच हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.