अंबेडकर नगर, सितम्बर 2 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो और दावेदार बढ़ेप्रत्याशियों की स्थिति अध्यक्ष और मंत्री पद पर तीन-तीन प्रत्याशियों के मैदान में रहने से दोनों महत्वपूर्ण पदों पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। वहीं दो उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। चुनाव अधिकारी राम आसरे ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र बहादुर सिंह, शिवधारी यादव और शैलेंद्र नाथ द्विवेदी के नामांकन पत्र वैध पा...