अंबेडकर नगर, जुलाई 28 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन भवन में आयोजित सम्मान एवं भेंट कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी संजीव कुमार का अधिवक्ताओं ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह ने की, जबकि संचालन महामंत्री राजेश सिंह एवं पूर्व महामंत्री संजीव सिंह ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि बार और बेंच न्याय व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों के बीच बेहतर समन्वय और पारस्परिक सहयोग के बिना आम लोगों को समयबद्ध एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच निरंतर संवाद एवं तालमेल आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: न्यायालय के संचालन में सहयोग करें अ...