अंबेडकर नगर, सितम्बर 1 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन के दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अध्यक्ष पद के लिए शैलेंद्र नाथ द्विवेदी और शिवधारी यादव ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज मिश्रा ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी राम आसरे चौरसिया के अनुसार, नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए वीरेंद्र बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए राम आसरे यादव, जबकि मंत्री पद के लिए मुलायम सिंह यादव, जगदीश चंद्र यादव और शिव पूजन ने नामांकन दाखिल किया था। संयुक्त मंत्री पद के लिए चंद्र विजय राव, ऑडिटर पद के लिए आशाराम यादव और कोषाध्यक्ष पद के लिए यशोदानंद मिश्र ने भी अपनी दावेदारी पेश की थी। मंगलवार क...