Ambedkar Nagar News: बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का बजा बिगुल
अंबेडकर नगर, अगस्त 27 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,संवाददाता।जलालपुर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। इस बार 133 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।चुनाव अधिकारी राम आसरे चौरसिया व बार एसोसिएशन अध्यक्ष कृपा शंकर मौर्य ने बताया कि 31 अगस्त और एक सितंबर को नामांकन होगा। दो सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 11 सितंबर को मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संभावित प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से संपर्क शुरू कर दिया है। चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.