अंबेडकर नगर, अगस्त 31 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, विधि संवादाता। अकबरपुर की नवागत तहसीलदार सुश्री दिव्या भारती से अधिवक्ताओं की शिष्टाचार भेंट की। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील कुमार यादव व सचिव अनिल कुमार वर्मा मौजूद रहे। अकबरपुर तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित समारोह में नवागत तहसीलदार सुश्री दिव्या भारती तहसील सभागार में अधिवक्ताओं से शिष्टाचार भेंट करते हुए कहा कि बार एवं बेंच में सामंजस्य बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का आश्वासन दिया। समारोह पूर्वक हुए आयोजन में पूर्व अध्यक्ष शेर बहादुर यादव, रमेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, बाबूलाल, सूरज अहलादे, कपिल देव वर्मा व अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: नवागत तहसीलदार दिव्या...