अंबेडकर नगर, जुलाई 28 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, विधि संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन में अध्यक्ष समेत 19 पदों के लिए अब पांच अगस्त को मतदान होगा जिसमें 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहकर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वार्षिक चुनाव में मंगलवार नाम वापसी की तिथि होने पर महज अध्यक्ष पद के एक दावेदार ने चुनाव से किनारा कसते हुए अपना नामांकन पत्र वापस लिया जिससे प्रतिष्ठा परक अध्यक्ष पद के लिए अब पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहकर अपनी किश्मत आजमा रहे हैं। तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो जाने से अब 19 पदों पर मतदान होने के उपरान्त छह अगस्त को मतगणना कर परिणाम घोषित होगा। 707 मतदाता वाले बार एसोसिएशन में निर्वाचन अधिकारी/बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव/सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव अरविन्द कुमार त्रिपाठी के देखरेख में हुए नाम...