अंबेडकर नगर, सितम्बर 3 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अखई रुस्तमपुर गांव निवासी आशा देवी (40) की गुरुवार सुबह चलती बाइक से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। वह अपनी बेटी शिवानी का इलाज कराने के लिए रिश्तेदार के साथ बाइक से रामनगर जा रही थीं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आशा देवी गुरुवार सुबह करीब सात बजे अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से रामनगर जा रही थीं। मसड़ा बाजार के आगे पहुंचने पर बाइक पर पीछे बैठीं आशा देवी को अचानक चक्कर आ गया। इससे वह अनियंत्रित होकर चलती बाइक से सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। रिश्तेदार ने आनन-फानन में उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आशा देवी की चार पुत्रियां हैं। दूसरे नंबर की बेटी शिवानी का होम्योपैथि...