Ambedkar Nagar News: बाइक की जोरदार टक्कर से संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी की मौत, ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
अंबेडकर नगर, जुलाई 21 -- Ambedkar Nagar News: सदरपुर, अंबेडकरनगर, संवाददाता। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मीरानपुर सदर अली निवासी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी को टांडा-अयोध्या मार्ग पार करते समय एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी ने पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार को परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मीरानपुर सदर अली निवासी विजय शंकर उपाध्याय (59) पुत्र रामचेत उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न पदों पर रहते हुए लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय थे। वह वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विभाग कार्यकारिणी के सदस्य तथा विव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.