अंबेडकर नगर, अक्टूबर 18 -- Ambedkar Nagar News: टांडा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर हाजल पट्टी में माता-पिता के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी ठाकुर प्रसाद दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि चार दिन पूर्व उनके पुत्र विद्याभूषण और बहू ने मिलकर उनके व उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने मारपीट करने के साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। ठाकुर प्रसाद दुबे की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने उनके पुत्र विद्याभूषण और पुत्रवधू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Basti News: मां-बेटे को मारपीट कर किया घायल, दो नामजद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...