अंबेडकर नगर, अक्टूबर 2 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता । अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन में दर्जन भर मकान और दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त करने की घटना में जेल में बंद एक माफिया का भी नाम सामने आ रहा है, जो पूरे घटनाक्रम का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। इस पर पुलिस का शक का दायरा बढ गया है। उधर एसओजी और पुलिस की कई टीमें घटना में शामिल संगठित गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बरियावन बाजार में 20 सितम्बर की रात्रि करीब 11 बजे बेखौफ 50-60 की संख्या में संगठित गिरोह के सदस्यों ने आतंक पैदा करके तीन जेसीबी से 11 मकान व दुकान ध्वस्त कर दिया था। मामले में अकबरपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समेत छह पुलिस कर्मियों और एक लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। सीओ सदर को भी हटा दिया गया था। बताया जात...