अंबेडकर नगर, नवम्बर 7 -- Ambedkar Nagar News: मुकदमा दर्ज अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बनकटा बुजुर्ग गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब दस लोगों ने एकजुट होकर युवक को घेर लिया और लाठी-डंडों तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट के आरोप पुलिस को दी गई तहरीर में शशिकांत पांडेय पुत्र स्व. ललता पांडेय ने बताया कि छह नवंबर की सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर के सामने मौजूद थे। इसी दौरान राधेश्याम पांडेय, पंकज पांडेय उर्फ सोनू, संदीप पांडेय, सुनील पांडेय, रामसेवक पांडेय समेत कई लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने एकराय होकर उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के मुताबिक, राधेश...