अंबेडकर नगर, अक्टूबर 22 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर। गांवों में अभी चुनावी बिगुल नहीं बजा है, लेकिन संभावित प्रत्याशियों की गतिविधियों में चुनावी रंग दिखने लगा है। किसी के मोबाइल पर त्योहार की शुभकामनाओं वाला पोस्टर पहुंच रहा है तो कोई लंबे समय बाद गांव की चौपाल पर बैठकर लोगों का हालचाल पूछ रहा है। कहीं शादी-विवाह में मौजूदगी बढ़ी है तो कहीं ग्रामीण समस्याओं को लेकर अधिकारियों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है। पंचायत चुनाव की आहट ने गांवों में मेल-मुलाकात के पुराने तौर-तरीकों को एक बार फिर राजनीतिक मायने देना शुरू कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के 14 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर पंचायत चुनाव कराने के निर्देश के बाद ग्रामीण राजनीति में चर्चाएं तेज हुई हैं। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के सरकार की ओर से अदालत के आदेश क...