Ambedkar Nagar News: बच्चों ने सीखा कचरा अलग करने का तौर तरीका
अंबेडकर नगर, सितम्बर 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद अकबरपुर द्वारा नगर के डॉ. एके पब्लिक स्कूल में स्वच्छ पाठशाला- युवा फॉर स्वच्छता' का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने कचरा पृथक्कीकरण का तौर तरीका जाना। कार्यक्रम के दौरान कूड़ेदान के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को आओ बचाएं पर्यावरण, कूड़े का करें पृथक्करण का संदेश देते हुए चार अलग-अलग प्रकार के कचरों और उनके लिए निर्धारित डस्टबिन के बारे में विस्तार से समझाया गया। हरा डब्बा गीले कचरे के लिए, नीला डब्बा सूखे कचरे के लिए, लाल डब्बा स्वास्थ्यकर अपशिष्ट के लिए इस्तेमाल किए गए मास्क, दस्ताने, नैपकिंस, डायपर्स, पैड्स तथा काला डब्बा विशेष देखभाल अपशिष्ट के लिए, जिसमें रसायन, पेंट, बैटरियां, इलेक्ट्रॉनिक कचरा, सिरिंज का निस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.