अंबेडकर नगर, अगस्त 18 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र टांडा के पीएम श्री विद्यालय सूरापुर का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थानिगईयरसन टी ने मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का जायजा लिया और वहां उपलब्ध उपकरणों की उपयोगिता एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में उनके प्रभावी उपयोग की जानकारी ली। उन्होंने टेलीस्कोप समेत अन्य आधुनिक उपकरणों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के संबंध में शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान की जानकारी प्रदान करने के लिए नियमित रूप से विशेष कक्षाओं का संचालन किया जाए। जिसमें खगोलीय घटनाओं एवं अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी दी जाए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन ग्रहण कर गुणवत्ता पर...