Ambedkar Nagar News: बच्चों को अच्छे संस्कार व नैतिक मूल्य देना जरूरी है: मौलाना वसी हसन
अंबेडकर नगर, सितम्बर 22 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सिझौली गांव में डॉ. सैयद मोहम्मद सकलैन ( सद्दन) के इसाले सवाब की मजलिस आयोजित की गई।मजलिस की शुरुआत तिलावत-ए-कलाम पाक से हुई। इस मौके पर मौलाना वसी हसन खां ने बच्चों की शिक्षा और उनके नैतिक विकास पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्य देना जरूरी है। बेहतर शिक्षा बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही जागरूक और सभ्य समाज की नींव मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में ज्ञान अर्जन को विशेष महत्व दिया गया है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के साथ उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों का भी बोध कराएं। मौलाना ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब और उनके नवासों हजरत इमाम हसन व हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.