Ambedkar Nagar News: बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर चलेगा प्रशासन का चाबुक
अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बगैर मान्यता व मान्यता के विपरीत संचालित स्कूलों पर शीघ्र ही प्रशासन का चाबुक चलेगा। अभियान चलाकर ऐसे स्कूलों पर न सिर्फ जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। इस संबंध में बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर जांच अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए है। तमाम निर्देशों के बाद भी जिले के अलग अलग क्षेत्र में बगैर मान्यता के स्कूल संचालित हैं। इतना ही नहीं कुछ स्कूल ऐसे भी है,जो मान्यता के विपरीत स्कूल का संचालन कर रहे हैं। मान्यता कक्षा पांच तक ली है और कक्षाएं इंटरमीडिएट की संचालित की जा रही है। इसी प्रकार कुछ विद्यालयों की मान्यता बड़ी कक्षाओं की है और कक्षा का संचालन नर्सरी का कर रहे है। ऐसे ही स्कूलों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.