अंबेडकर नगर, अक्टूबर 22 -- ऋण और ब्याज को लेकर विवाद Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी बाजार निवासी व्यवसायी से श्रीराम फाइनेंस कंपनी के जनरल मैनेजर, ब्रांच मैनेजर व क्लेक्शन मैनेजर द्वारा फाइनेंस में तय व्याज से अधिक व्याज लगाकर नोटिस भेजकर बंधक जमीन को नीलामी करने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर बसखारी पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर व क्लेक्शन मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरु कर दिया है। बसखारी बाजार निवासी व्यवसायी घनश्याम सोनी पुत्र भगवान दास ने 17 फरवरी 2023 को कारोबार के लिए श्रीराम फाइनेंस कंपनी से 20 लाख रुपए ऋण स्वीकृत करवाया था। 1 मार्च 2023 को फाइनेंस कंपनी ने 19 लाख 37 हजार 500 रुपए का चेक घनश्याम सोनी को दिया। जिसे घनश्याम सोनी ने यूनियन बैंक आफ इंडिया ...