अंबेडकर नगर, जुलाई 22 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र में फर्जी जीएसटी फर्म के जरिए तारकोल की बिक्री कर टैक्स चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बंदीपुर, जलालपुर निवासी एवं कारोबारी आलोक कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी फर्म ने अगस्त 2023 में एसपी पेट्रोकेमिकल्स एंड गैस इंडिया (ओपीसी) प्रा. लि. से दो अलग-अलग इनवाइस के माध्यम से तारकोल खरीदा था। खरीद पर सीजीएसटी और एसजीएसटी की बड़ी राशि भी वसूली गई थी。 यह भी पढ़ें- Meerut News: ईओडब्ल्यू ने 4.17 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी में दो आरोपी धरेशिकायत का विवरण शिकायत के अनुसार, बाद में जीएसटी विभाग की जांच ...