अंबेडकर नगर, अक्टूबर 12 -- Ambedkar Nagar News: सद्दरपुर, संवाददाता। कोतवाली टांडा पुलिस ने काफी दिनों से फरार चल रहे दो वारंटियों को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर उसका चालान न्यायालय कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि ग्राम प्यारेपुर निवासी राम सनेही पुत्र मिठाई व ग्राम बेलहरी निवासी रब्बानी पुत्र शमीउल्लाह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों को जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...