अंबेडकर नगर, जुलाई 23 -- Ambedkar Nagar News: देवरिया बाजार, संवाददाता। आलापुर तहसील क्षेत्र के चहोड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर जलभराव की समस्या की शिकायतों के बाद डीएम के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई के माध्यम से सुलझा लिया है। करमैनी से बिड़हर होते हुए न्यौरी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चहोड़ा घाट की डामर सड़क हाल ही में क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके कारण ग्रामीणों व राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी आलापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया और खंड विकास अधिकारी रामनगर के साथ मिलकर आवश्यक कार्रवाई की। उन्होंने तेजी से समस्या का समाधान करते हुए सड़क पर जमा पानी की निकासी कराई। इसके बाद भट्ठे की तनिश और गिट्टी डालकर मार्ग को समतल किया गया, ...