अंबेडकर नगर, अक्टूबर 25 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। कटेहरी के प्रतापपुर चमुर्खा बी-पैक्स को इस बार क्रय केन्द्र न बनाए जाने पर किसानों ने नाराजगी जतायी है। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिन्यु अग्रहरि ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक को पत्र पे्रषित कर प्रतापपुर चमुर्खा साधन सहकारी समिति को क्रय केन्द्र बनाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि इस समिति को बराबर क्रय केन्द्र बनाया जाता रहा है लेकिन इस बार क्रय केन्द्र न बनाए जाने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...