अंबेडकर नगर, जुलाई 19 -- Ambedkar Nagar News: मसड़ा बाजार, संवाददाता। विकासखंड टांडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुलेमपुर में हाईवे ओवरब्रिज के पास पॉलिथीन मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) साधू शरण ने किया। अभियान के तहत दौलतपुर महमूदपुर, सुलेमपुर, अवसानपुर, फत्तेपुर समेत दर्जनों ग्राम पंचायतों बीसी अशोक कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की टीम ने विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलिथीन एवं प्लास्टिक कचरा एकत्र किया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी दी गई और उन्हें प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर कपड़े अथवा जूट के थैलों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) साधू शरण ने कहा कि स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त ग्राम पंचायत का लक्ष...