अंबेडकर नगर, अक्टूबर 22 -- Ambedkar Nagar News: जलालपुर,संवाददाता। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में पारा शिव मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। घायलों की पहचान दीपचंद और आलोक के रूप में हुई है। पारा शिव मंदिर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: दुर्गा पूजा विसर्जन देखने आ रहे 14 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की ...