अंबेडकर नगर, नवम्बर 5 -- Ambedkar Nagar News: देवरिया बाज़ार,संवाददाता। जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामनगर के परिसर में गुरुवार को विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय राम सहाय गुप्ता की 96वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। समारोह में अतिथियों ने उनके चित्र एवं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश संकुल प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन विद्यालय के प्रधानाचार...