अंबेडकर नगर, जुलाई 6 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सोमवार को लगभग पूरे दिन धूप छांव का खेल चलता रहा। कई मौके पर बादल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं हुई। उमस भी लोगों ने खासा परेशान किया। हालांकि राहत की बात यह है कि इन दिनों मौसम का मिजाज बदलने से झुलसा देने वाली गर्मी से निजात मिला है। दूसरी तरफ अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। जुलाई माह को एक सप्ताह होने वाले है, इसके बाद भी जिले में अब तक मानसून की सक्रियता नहीं दिख पाई है। हालांकि एक दो दिन कुछ देर के लिए ठीक ठाक बारिश जरूर हुई है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: आसमान में मंडरा रहे बादलों ने बढ़ाई उमस लेकिन उसका कोई खास असर नहीं दिखा है। वैसे आसमान में बादल तो प्रतिदिन छाए रहते हैं, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिर रही है। यही हाल स...