अंबेडकर नगर, जुलाई 25 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के जिंदासपुर जंगल में शनिवार को एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और मालीपुर पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका दूसरा साथी जंगल में कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध पिस्टल, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बीते 21 जुलाई को हाजीपुर निवासी युवक अतुल यादव को दौड़ा कर गोली मारने के मामले में थाना मालीपुर में दर्ज मुकदमे से सम्बंधित वांछित अभियुक्तों की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर युवक गिरफ्तार, पैर में लगी ...