अंबेडकर नगर, अगस्त 31 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,संवाददाता। जलालपुर कोतवाली परिसर में सोमवार को पुलिसकर्मियों को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। फायर स्टेशन प्रभारी रामाश्रय यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने आग लगने के कारणों, प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने के उपायों और अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी। फायर कर्मियों ने उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए आग लगने पर घबराने के बजाय तत्काल सूचना देने, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और आग के प्रकार के अनुसार उचित उपकरण के प्रयोग के बारे में बताया। इस दौरान कोतवाली के सभी पुलिसकर्मी व उपनिरीक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...