अंबेडकर नगर, सितम्बर 24 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर छितौनी गांव में पानी की निकासी के लिए गड्ढा खोदने के विवाद में महिला और उसके पति व पुत्र से मारपीट का मामला सामने आया है। निर्मला पत्नी नागसेन की तहरीर पर पुलिस ने रमन, उर्मिला, उमेश और आशुतोष के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि गड्ढा खोदने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अजय प्रताप यादव ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...