अंबेडकर नगर, अगस्त 24 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पानी की डिलीवरी लाइन में जरूरी कार्य के लिए सोमवार को अकबरपुर नगर पालिका परिषद के वार्डों में जलापूर्ति लगभग पूरे दिन बाधित रहा। नागरिकों को इस दौरान पानी के लिए न भटकना न पड़े, इसके लिए जगह जगह पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई थी। हालांकि शाम पांच बजे काम पूरा होने के बाद जलापूर्ति बहाल करा दी गई। बता दें कि अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के पटेलनगर, शास्त्रीनगर व गांधीनगर वार्ड में पटेलनगर पानी टंकी व महानगर पंप से पेयजल आपूर्ति की जाती है। इस बीच जल निगम अयोध्या द्वारा इन क्षेत्रों के ओएचटी के डिलीवरी लाइन में ऑटोमेशन के लिए फ्लोमीटर और स्लूसवाल्व स्थापित करने के लिए कार्य कराया गया। विधिवत लाइनों को खोदकर सभी चीजें दुरुस्त की गई। ऐसे में इन वार्डों में सोमवार लगभगपू...