अंबेडकर नगर, अक्टूबर 7 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, संवाददाता। भूमिगत ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई नगरपालिका जलालपुर की पेयजल पाइपलाइन बुधवार को फिर लीक हो गई। सड़क पर पानी बहने और मरम्मत कार्य के चलते पूरे दिन आवागमन प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बनी रही। बताया जाता है कि एक निजी दूरसंचार कंपनी की ओर से नगर में भूमिगत ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए कराई गई खुदाई के दौरान शनिवार रात नगरपालिका की भूमिगत पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे पानी का रिसाव शुरू हो गया। पालिका प्रशासन ने रविवार रात कोतवाली के सामने सड़क खोदकर पाइपलाइन की मरम्मत कराई, लेकिन रिसाव पूरी तरह बंद नहीं हुआ। मंगलवार रात पाइप लाइन से दोबारा तेज गति से पानी बहने लगा। इसके बाद पालिका कर्मचारियों ने बुधवार को सड़क खोदकर मरम्मत का काम शुरू क...