अंबेडकर नगर, अक्टूबर 7 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। पांच रुपये को लेकर दो छात्रों के बीच हुआ विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब एक छात्र के पिता पर दूसरे छात्र की स्कूल में पिटाई करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगा। छात्र की मां की तहरीर पर सम्मनपुर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल का विवरण सम्मनपुर थाना क्षेत्र के हरपुर ब्राहिमपुर गांव निवासी सागरमती का पुत्र अनमोल बीते दो अक्तूबर को स्कूल गया था। वहां उसने अपने सहपाठी ओम को पांच रुपये दिए थे। बाद में अनमोल ने रुपये वापस मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। ओम ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पिता मनदीप वर्मा को दी। आरोप है कि इसके बाद मनदीप स्कूल पहुंचे और अनमोल की पिटाई कर दी।...