अंबेडकर नगर, जुलाई 6 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के गुम हुई 13 वर्षीय बालिका को सूचना मिलने के महज पांच घंटे बाद बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। बालिका के गुम होने की सूचना परिजनों द्वारा थानाध्यक्ष को दिए जाने पर पुलिस ने बालिका के फोटोग्राफ के आधार पर सम्भावित ठिकानों पर तलाश करने के साथ सीसीटीवी कैमरों का सहारा लेकर बालिका को बरामद किया। बरामदगी टीम में थानाध्यक्ष निदेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमला प्रसाद, मुख्य आरक्षी एंटी रोमियो टीम हरि प्रकाश यादव, महिला आरक्षी जावन्ती व उज्जवला सिंह मिशन शक्ति केन्द्र साथ रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...