अंबेडकर नगर, अगस्त 11 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। बैरमपुर बरवां के उपभोक्ताओं के लिए मंगलवार का दिन परेशानियों से भरा रहा। दिन में करीब पांच घंटे आपूर्ति में व्यवधान होने के चलते 50 हजार आबादी के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा हालांकि बीच में कुछ समय के लिए आपूर्ति मिलने से भले की उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली थी। वहीं पुरानी तहसील पर बीते सोमवार की अर्धरात्रि के करीब फ्यूज उड़ने से निकली चिंगारी ने वहां के लोगों में दहशत फैला दिया था हालांकि तत्काल बिजली ठप हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।

बिजली विभाग का बयान वहीं बिजली विभाग ने एक दिन पहले ही बिजली कटौती का शिड्यूल जारी कर उपभोक्ताओं का आह्वान करके बताया था लाइनों के सम्पर्क में आने पेड़ों के टहनियों के कटाई-छटाई का कार्य मंगलवार को होगा। वहीं बीते 24 घंटे ...