अंबेडकर नगर, नवम्बर 2 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। नगर के जुड़वा शहर शहजादपुर की बिजली व्यवस्था सोमवार को छिन्नभिन्न रही। त्योहारी सीजन होने से जहां दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ रही वहीं बिजली व्यवस्था धरासाई होने से व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क चौड़ीकरण के लिए मालीपुर रोड पर स्थित पुलिस चौकी के पास पोल सिफ्िंटग का कार्य होने से दिन में पांच घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति में व्यवधान रहा। एसडीओ वरुण कुमार ने बताया कि पोल सिफ्िंटग के चलते कुछ समय के आपूर्ति को बंद किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...