अंबेडकर नगर, अगस्त 1 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर बिजली घर से पोषित होने वाले वीआईपी फीडर पर रविवार को अनुरक्षण कार्य होगा जिसके चलते सुहब नौ बजे से दो बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। एक्सईएन विद्युत वितरण खंड अकबरपुर प्रेमचंद ने बताया कि वीआईपी फीडर क्षेत्र में संचालित बिजली के तारों के सम्पर्क में आने वाले पेड़ों की टहनियों की कटाई-छटाई का कार्य होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के पूर्व सभी जरूरी कार्य पूर्ण कर लेने का आ"ान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...