Ambedkar Nagar News: पांच करोड़ रुपये से होगा छह सड़कों का निर्माण, आसान होगी राह
अंबेडकर नगर, अक्टूबर 18 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से अकबरपुर व कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की पांच सड़कों का शीघ्र ही निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत एमएलसी हरिओम पांडेय ने संबंधित सड़कों के निर्माण के लिए विभाग के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद जरुरी प्रक्रिया पूरी कर संबंधित सड़कों का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा। सड़कों के निर्माण से लगभग 50 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए अलग अलग योजनाओं के तहत केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा बड़े पैमाने पर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इतना ही नहीं, न सिर्फ क्षतिग्रस्त सड़को की मरम्मत कराई जा रही है, बल्कि सड़कों को गड्ढामुक्त भी किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.