अंबेडकर नगर, अगस्त 4 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और कर्बला के 72 शहीदों के चालीसवें (चेहलुम) पर मंगलवार को जनपद भर में गम और अकीदत का माहौल रहा। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के शिया बाहुल क्षेत्रों में परंपरागत ताजिया जुलूस निकाले गए, शब्बेदारी का आयोजन हुआ तथा नौहा और मातम के माध्यम से कर्बला के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जगह जगह मजलिसों का आयोजन हुआ। नगर के शाही इमामबाड़ा मीरानपुर में आयोजित कदीम शब्बेदारी कार्यक्रम श्रद्धा और विश्वास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मौलाना सैयद नदीम रजा जैदी की मजलिस से हुआ, जिसमें उन्होंने कर्बला की कुर्बानी के संदेश पर प्रकाश डालते हुए इंसानियत, सत्य और न्याय के लिए इमाम हुसैन की शहादत को پوری मानवता के लिए प्रेरणा बताया। इसस...