Ambedkar Nagar News: पति की पिटाई में पत्नी और पुत्र पर मुकदमा दर्ज
अंबेडकर नगर, जुलाई 6 -- Ambedkar Nagar News: टांडा, संवाददाता। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी, पुत्र तथा एक ग्रामीण के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित कृष्ण कुमार तिवारी ने दिए तहरीर में कहा है कि उसकी शादी लगभग 25 वर्ष पूर्व अर्चना तिवारी से हुई थी। आरोप है कि उसने अपने जीवनभर की अधिकांश संपत्ति पत्नी के नाम कर दी थी, जिसके बाद पत्नी उस संपत्ति को दूसरे व्यक्ति के हाथों बेचने का दबाव बनाने लगी। विरोध करने पर वह गाली-गलौज और मारपीट करती थी। आरोप है कि पत्नी अर्चना तिवारी तथा पुत्र युग तिवारी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर गांव के नरेंद्र पाठक मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने बीच-बचाव करने के बजाय कथित रूप से जान से मारने की धम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.