अंबेडकर नगर, जुलाई 28 -- Ambedkar Nagar News: इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी बाजार के अकबरपुर रोड पर अवैध रूप से संचालित प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर पर मंगलवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्र को सील कर दिया। जांच के दौरान डायग्नोस्टिक सेंटर का पंजीकरण निरस्त पाया गया तथा बिना अधिकृत रेडियोलॉजिस्ट की मौजूदगी के अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन किया जा रहा था। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर एसडीएम टांडा संजीव सिंह ने सीएचसी अधीक्षक पर नाराजगी व्यक्त की तथा केंद्र को तत्काल सील करा दिया। एसडीएम टांडा संजीव सिंह मंगलवार को अचानक प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचे और वहीं पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी के अधीक्षक डॉ अजय कुमार को टेलीफोन करके बुलाया। एसडीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डायग्नोस्टिक स...