Ambedkar Nagar News: पंखा हटाते समय करंट की चपेट में आई मां बेटी झुलसी
अंबेडकर नगर, अगस्त 29 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर,संवाददाता।जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगुराडिला गांव में शुक्रवार को घर में लगे फर्राटा पंखे को हटाते समय 19 वर्षीय युवती करंट की चपेट में आ गई। बेटी को करंट से छुड़ाने पहुंची 55 वर्षीय मां भी विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गई। हादसे में मां-बेटी दोनों घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। मंगुराडिला गांव निवासी 19 वर्षीय अंतिमा शुक्रवार को घर में लगे फर्राटा पंखे को हटा रही थी। इसी दौरान पंखे में विद्युत प्रवाह होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गई। बेटी को करंट की चपेट में देख उसकी 55 वर्षीय मां जितना देवी उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं। छुड़ाने का प्रयास करते समय वह भी करंट क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.