अंबेडकर नगर, जुलाई 7 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिले में परिषद की तरफ से अधिकृत कक्षा नौ से 12 तक की पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता बनाने के लिए 15 जुलाई तक सभी विकासखंडों में पुस्तक विक्रय शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर नौ विद्यालयों को शिविर के लिए आयोजन स्थल के रूप में नामित किया है। डीआईओएस कार्यालय के परीक्षा विभाग के अनुसार कुछ विद्यालयों द्वारा अनधिकृत प्रकाशकों की पुस्तकों का प्रयोग कराए जाने तथा विद्यार्थियों को उन्हें खरीदने के लिए बाध्य किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को अधिकृत पुस्तकों की आसान तरीके से उपलब्धकराना तथा अन...