अंबेडकर नगर, अक्टूबर 26 -- Ambedkar Nagar News: एक की हालत गंभीर अकबरपुर-जलालपुर मार्ग पर पट्टी चौराहे के पास हुआ हादसा,गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफरदुलहूपुर,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसा अकबरपुर-जलालपुर मार्ग पर पट्टी चौराहे से पहले हुआ। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।टांडा निवासी शिवनायक 50 वर्ष और सेवाराम 36 वर्ष जलालपुर में आयोजित एक मीटिंग से बाइक से लौट रहे थे। पट्टी चौराहे से पहले अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। शिवनायक की हालत...