अंबेडकर नगर, सितम्बर 3 -- Ambedkar Nagar News: दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर,संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के रफीगंज बाजार निवासी बाइक सवार युवक बुधवार रात नीलगाय से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका जबड़ा टूट गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। रफीगंज बाजार निवासी आकाश गुप्ता पुत्र अशरफी लाल गुप्ता 27 वर्ष बुधवार रात श्रीकृष्ण लीला समाप्त होने के बाद एक कलाकार को बाइक से अतरौलिया, आजमगढ़ छोड़ने जा रहा था। अतरौलिया के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकरा गई, जिससे आकाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके जबड़े में फ्रैक्चर के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल पीजीआई सद्दरपुर ले गए, जहां चिकित्सक...