अंबेडकर नगर, सितम्बर 7 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्स्ना बंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। जिसमें गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के संबंध में राजनीतिक दलों, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों, एमएलसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-फैजाबाद तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ चर्चा की गई। आयोजित की गई। निर्वाचक नामावलियों को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाए जाने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली में नाम, पता, आयु आदि विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित फार्म-8 के माध्यम से संशोधन कराया जा सकता है। वहीं, दोहरे अथवा अपात्र नामों को हट...