अंबेडकर नगर, जुलाई 7 -- Ambedkar Nagar News: सैदापुर, संवाददाता। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को सम्मनपुर थाने में कांवड़िया संघ की बैठक हुई। बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा अनुशासन बनाए रखने के लिए विस्तार से चर्चा हुई। सीओ सिटी नीतीश तिवारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की डीजे प्रतियोगिता की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिक संख्या में डीजे लगाने तथा तेज ध्वनि में संगीत बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने भी कांवड़ियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सक...