Ambedkar Nagar News: निजी हॉस्पिटल में सवा साल के बच्चे की मौत, लापरवाही का आरोप
अंबेडकर नगर, जुलाई 26 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। धरती के भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों की लापरवाही थम नहीं रही है। इलाज में लापरवाही से आए दिन बीमार की जान जा रही है। इलाज में लापरवाही से एक और जान चली गई। इस बार जान करीब सवा साल के बच्चे की गई है। बताया गया है कि पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के एक 15 महीने के बच्चे की तबीयत खराब होने पर परिजन नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाल रोग विशेषज्ञ के इलाज के बाद भी बच्चे को आराम नहीं हुआ, उल्टे बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि बेहिसाब पैसा लेने के बाद भी इलाज में लापरवाही हुई। इसकी अभी शिकायत नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.