अंबेडकर नगर, अक्टूबर 3 -- Ambedkar Nagar News: जहांगीरगंज, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी 4 अक्टूबर, दिन रविवार को सुबह 11 बजे देवरिया बाजार में नि:शुल्क दूध टिफिन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनीता कमल होंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा अवध क्षेत्र, उत्तर प्रदेश यमुना प्रसाद चतुर्वेदी एवं पूर्व विधायक त्रिवेणी राम होंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वीरेंद्र यादव एवं शिवकुमार शर्मा ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को नि:शुल्क दूध टिफिन वितरित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...