अंबेडकर नगर, अगस्त 27 -- Ambedkar Nagar News: टांडा,संवाददाता। मुबारकपुर में अंजुमन नूरे हक इस्लामिया के तत्वावधान में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रांतीय नातिया मुकाबले का आयोजन किया गया। मुकाबले में अंबेडकरनगर, आजमगढ़, अयोध्या सहित मुबारकपुर और टांडा क्षेत्र की करीब 30 अंजुमनों ने भाग लिया। विभिन्न अंजुमनों ने नात-ए-पाक प्रस्तुत कर माहौल को नबी-ए-करीम की मोहब्बत और अकीदत से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और देर रात तक नातिया कलाम सुनकर अंजुमनों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Nawada News: सरकार की आमद मरहबा... दिलदार की आमद मरहबा... प्रतियोगिता में मूल्यांकन प्रतियोगिता में तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने अंजुमनों की प्रस्तुतियों का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया। परिणाम में अंजुमन मिलादे ग्रुप, मुबारकपुर आजमगढ़ औ...