अंबेडकर नगर, जुलाई 31 -- Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बंदनडीह में चोरों एक नलकूप में सेंधमारी कर विद्युत मोटर व सौ मीटर प्लास्टिक पाइप पार कर दिया। घटना बुधवार की रात्रि की है। गांव निवासी सूर्यमणि यादव अपने खेत में सिंचाई हेतु नलकूप लगा रखे हैं। चोरों ने ट्यूबेल के घर में सेंध काट कर उसमें लगा विद्युत मोटर व प्लास्टिक पाइप मोटरसाइकिल लाद कर भाग गए। सूर्यमणि ने बताया कि घटना की रात्रि में वह हरिहर प्रसाद टिल्लूपंप से दूसरे खेत की सिंचाई कर रहे थे। खेत देखने के लिए वह रात्रि में जा रहे थे तो कुछ लोगों को मोटर साइकिल पर मोटर व पाइप लाद कर ले जाते हुए देखा। जिन्हें वह टार्च की रोशनी में पहचान गए। जब वह अपने नलकूप पर पहंुचे तो सेंध कटी हुई देख कर दंग रहे गए। पीड़ित ने थाने तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने...